जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह और अमित शाह को मिला राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का न्यौता

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, भारत के रक्षा मंत्री व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री राजनाथ सिंह और भारत के गृह मंत्री एवं जिनका राम मंदिर की वर्तमान स्थिति लाने में महत्वपूर्ण योगदान है श्री अमित शाह को 22 जनवरी को श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण सौंपा।

Delhi: Vishva Hindu Parishad (VHP) International Working President Alok Kumar and Chairman of Temple Construction Committee Nripendra Mishra invited BJP National President JP Nadda, Defense Minister Rajnath Singh and Home Minister Amit Shah for the Pranpratishtha ceremony of Shri… pic.twitter.com/VbcY7YNmAU
— ANI (@ANI) January 13, 2024
विश्व हिंदू परिषद (VHP) के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार और मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने 22 जनवरी को श्रीराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह को आमंत्रित किया है।