भारतराजस्थानराज्य

Jaipur : राज्यपाल ने उत्तर प्रदेश निवासियों से संवाद कर बधाई और शुभकामनाएं दी- उत्तर प्रदेश साहित्य

जयपुर। राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। राजभवन में आयोजित उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर बुधवार को उन्होंने उत्तर प्रदेश के स्थानीय निवासियों से अनौपचारिक संवाद भी किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा राज्य ही नहीं है बल्कि साहित्य, संस्कृति और कला की दृष्टि से भी इसने देश को निरंतर संपन्न किया है।

राज्यपाल ने उत्तर प्रदेश राज्य के निर्माण की चर्चा करते हुए कहा कि 24 जनवरी 1950 को संयुक्त प्रांत का नाम बदलकर उत्तर प्रदेश किया गया था। उन्होंने बताया कि मई 2017 में, उत्तर प्रदेश सरकार ने हर साल 24 जनवरी को उत्तर प्रदेश दिवस मनाने की घोषणा की।
उन्होंने उत्तर प्रदेश को भारत की विविधता में एकता की विशिष्ट भूमि बताते हुए कहा कि राजभवन में राज्यों के स्थापना दिवस मनाने का यही ध्येय है कि ’एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की हमारी गौरवमयी संस्कृति को स्मरण करते हुए देश के विकास में भागीदार बन सके।

उत्तरप्रदेश स्थापना दिवस पर भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी सुबोध अग्रवाल, नेहा गिरी, अर्चना सिंह, शुचि त्यागी, आरती डोगरा, वन सेवा की अधिकारी कविता सिंह आदि ने भी अपने अनुभव साझा किए। इस मौके पर उत्तरप्रदेश के लोगों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति भी दी।

 

नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक