भारतमध्य प्रदेशराज्य

Indore : कुत्ते के भौंकने पर हुए विवाद व्यक्ति ने महिला की हत्या , आरोपी गिरफ्तार

इंदौर। इंदौर के मूसाखेड़ी इलाके में शनिवार रात एक व्यक्ति ने पालतू कुत्ते के भौंकने से नाराज होकर उसकी मालकिन की कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को गरिफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार मध्य प्रदेश इंदौर के मूसाखेड़ी इलाके में शनिवार रात शांति नगर निवासी व्यक्ति अपनी दुकान बंद कर घर जा रहा था।

रात करीब 10.30 बजे, जब वह एक सामुदायिक हॉल के पास था तभी एक पालतू कुत्ते ने उस पर भौंकना शुरू कर दिया। कुत्ते के डर से व्यक्ति वहीं रुक गया। डर के कारण वह सड़क पार नहीं कर पाया। आजादनगर पुलिस थाना प्रभारी नीरज मेधा ने बताया कि वह आदमी चिल्लाने लगा। उसकी आवाज सुनकर कुत्ते की मालकिन 65 वर्षीय महिला बाहर आई। इस दौरान दोनों के बीच बहस होने लगी। तभी व्यक्ति ने कथित तौर पर महिला के पेट में लात मारी और वह सड़क पर गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई।

 

नोट – खबरो के अपडेट के लिए जनता से रिश्ते पर बने रहें।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक