
रायसेन। रायसेन शहर में रामलीला मैदान से बीस दिवसीय श्रीराम लीला मेला महोत्सव के समापन पर भगवान रामचंद्र का राज्याभिषेक कार्यक्रम धूमधाम के साथ संपन्न कराया गया। साथ ही राजतिलक करने के पश्चात भगवान राम, लक्ष्मण माता सीता हनुमान जी भरत, शत्रुघ्न महर्षि विश्वामित्र, राजगुरु वशिष्ठ पात्रों के साथ झांकी सजाकर रामलीला मैदान से गजेबाजों के साथ भव्य शोभा यात्रा निकाली गई, जो रामलीलागेट गगंजबाजार होते हुए माता मंदिर चौराहा साँची रोड़ से होकर बड़ा मंदिर पहुंची।

इसके पश्चात यह शोभायात्रा तिपट्टा बाजारसे होते हुए राम जानकी मंदिर पुराना कोतवाली थाना होकर सीधे चोपड़ा दुर्गा मंदिर पहुंची। सांची मार्ग पर मेला समिति के कार्यवा हक अध्यक्ष ब्रजेश चतुर्वेदी राजू चतुर्वेदी के आवास पर भगवान की विशेष पूजा अर्चना एवं महा आरती का आयोजन किया गया। शोभायात्रा का नगरवासियों द्वारा पुष्प हार के साथ भगवान के पात्रों की झांकी का स्वागत किया गया। इस दौरान भगवान के दर्शन करने के लिए लोग अपने घरों से बाहर निकल कर आरती उतारी। उनसे आशीर्वाद लेते देखे गए।