
बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के भैंसदेही में आज बुधवार देर शाम एक बड़ी सड़क दुर्घटना हो गई। दो मोटर साइकिल के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन साल के मासूम समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों बाइक में 5 लोग सवार थे। अन्य दो घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। हादसा भैंसदेही कुकरु खामला मार्ग पर हुआ है।

यहां के लहास गांव के पास दो बाइक की आपस में जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में तीन साल के मासूम सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। भैंसदेही पुलिस घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची। डायल 100 की मदद से घटना में घायल 2 अन्य युवकों को समुदाय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है। मृतक बासनेर गांव के बताए जा रहे हैं। वहीं दो युवक कहरीमऊ गांव के निवासी हैं। मृतकों में एक युवक और बच्चा पिता-पुत्र थे। जिनकी मौत हो गई है।