
पन्ना। मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में फारेस्ट प्लांटेशन के अंदर एक युवक का अधजला शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। फिलहाल, पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है। घटना गुन्नौर थाना अंतर्गत बाईपास के सामने स्थित प्लांटेशन की है। जहां युवक की अधजली लाश मिलने से हड़कंप मच गया। लोगों की सूचना पाकर पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची।

घटना स्थल का मौका मुआयना किया। पुलिस ने हत्या कर पहचान छुपाए जाने के चलते शव को जलाने की आशंका जताई है। फिलहाल, पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मर्ग कायम कर अज्ञात लाश की शिनाख्त में जुटी हुई। हालांकि पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।