उत्तर प्रदेशभारतराज्य

Gorakhpur : कई दिनों से घने कोहरे और ठंड से लोग परेशान,बर्फीली हवा से बढ़ी गलन

गोरखपुर : बुधवार की सुबह भले ही गोरखपुर जिले में कोहरे का असर नहीं रहा, लेकिन बर्फीली हवा के कारण गलन परेशान करती रही। गलन भरी ठंड से लोग पूरे दिन परेशान रहे. दिन में धूप का आनंद लेने निकले लोगों को हवाएं परेशान करती रहीं। दिन चढ़ने के साथ गलन भरी ठंड और बढ़ गई। बुधवार को अधिकतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस रहा.

गोरखपुर में कई दिनों से घने कोहरे और ठंड से लोग परेशान हैं. हालांकि दिन में धूप निकलने से लोग राहत महसूस कर रहे हैं। बुधवार सुबह कोहरा जल्द ही छंट गया। दिन चढ़ने के साथ सूरज निकल आया। इसके साथ ही 15 से 18 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली बर्फीली हवाएं परेशान करने लगीं।

दोपहर में धूप का आनंद लेने के लिए घरों से बाहर निकले लोगों को बर्फीली हवा ने परेशान किया। रविवार को पार्कों व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर काफी चहल-पहल रही। दिन चढ़ने के साथ ही ठंड बढ़ने से लोग घरों में ही कैद हो गए। कड़ाके की ठंड के कारण वाहन चालकों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. मौसम विभाग ने गुरुवार को अधिकतम तापमान 16 और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया है.

 

नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक