
जबलपुर। जबलपुर के थाना चरगवां के सुनवारा गांव में दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां एक लड़की के पिता ने उससे प्यार करने वाले लड़के के पिता धनसिंह चढ़ार और चाचा हल्के सिंह चढ़ार को गोली मार दी है। इस वारदात में लड़के के पिता की मौके पर ही मौत हो गई है।

पुलिस जांच में जुटी
वहीं चाचा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे।