Top Newsभारत

बर्थडे पार्टी के नाम पर लड़की को बुलाकर किया रेप, वीडियो बनाकर किया वायरल

रांची: रांची में बर्थडे पार्टी के नाम पर नाबालिग लड़की को बुलाकर दो युवकों ने उसका रेप किया और इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। वारदात की शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

आरोपियों में दिलीप कुमार उरांव और मुकेश कुमार गंझू शामिल हैं। दोनों ओरमांझी थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं, जबकि पीड़िता रांची शहर के करमटोली इलाके में रहती है।

नाबालिग लड़की की इन दोनों युवकों से दोस्ती थी। उनमें से एक ने बर्थडे पार्टी के नाम पर लड़की को 31 दिसंबर को ओरमांझी के रहरटांड़ गांव बुलाया था। यहां लड़की को धोखे से शराब पिला दी गई और एक सुनसान मकान में दोनों ने उसका रेप किया। युवकों ने उसका नग्न वीडियो भी कई लोगों को भेज दिया।

इसकी जानकारी मिलने के बाद 10 जनवरी को लड़की अपनी मां के साथ ओरमांझी थाना पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने चंद्रा गांव में छापामारी कर दोनों को गिरफ्तार किया। दोनों ने जुर्म स्वीकार कर लिया है। उनके खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

 


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक