पंजाबभारतराज्य

प्यार की खातिर जेंडर चेंज करवा कर लड़की बना ट्रांसजेंडर

जालंधर। जालंधर में ट्रांसजेंडर को प्यार में फंसा उसका जेंडर चेंज करवा कर लड़की बना शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार जालंधर के एक लड़के को सोशल मीडिया पर ट्रांसजेंडर से प्यार हो गया। प्यार में फंसे मोहाली के ट्रांसजेंडर ने अपना जेंडर चेंज करवा लिया और वह लड़की बन गया। इसके बाद जालंधर के लड़के ने 7 साल तक उसके साथ शारीरिक शोषण किया और शादी के बाद लड़के ने उसे घर में रखने से मना कर दिया।

ट्रांसजेंडर ने आरोप लगाते हुए कहा कि उसने जालंधर के दोस्त के कहने पर अपना जेंडर बदलवा लिया और लड़के ने शादी का झांसा देकर उसके साथ रेप किया है। इस शिकायत पर पुलिस ने करण विज और उसके दोस्त पारस विज के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी मिली है कि दोंनों युवक अभी फरार हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने अपने दोस्त करण विज के कहने पर 2022 में अपना जेंडर बदला था। इसके बाद करण ने उसके साथ शादी की पर अपने परिवार को उसने इस संबंध में नहीं बताया। कुछ समय बाद उसके परिवार को इस संबंध में पता चला तो इसके बाद उन्होंने करण को उससे मिलने नहीं दिया। पीड़िता ने आरोप लगाए हैं कि लड़ने के उससे 8 लाख रुपए लिए थे और इन पैसों से उसने जिम खोल है। उसने मांग की है कि उसे जल्द से जल्द इंसाफ दिलवाया जाए।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक