Top Newsभारत

बेकरी में गैस सिलेंडर विस्फोट, 15 लोग घायल

हैदराबाद: हैदराबाद में गुरुवार को एक बेकरी किचन में खाना पकाने वाले गैस सिलेंडर विस्फोट में 15 कर्मचारी घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनमें से छह की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने कहा कि विस्फोट शहर के बाहरी इलाके में राजेंद्रनगर थाना अंतर्गत गगन पहाड़ इलाके में कराची बेकरी की रसोई में हुआ।

आठ घायलों को कंचनबाग स्थित अपोलो डीआरडीओ अस्पताल में भर्ती कराया गया। मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने घटना पर दुःख व्यक्त किया है और अधिकारियों को घायलों का सर्वोत्तम इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि घायलों में अधिकतर उत्तर प्रदेश के मजदूर हैं।

 


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक