
जगदलपुर। परपा थाना क्षेत्र के ग्राम कोयर नाला में शुक्रवार की सुबह नहाने के लिए गए रिटायर आयुर्वेदिक डॉक्टर की पानी में डूबने से मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला और उसे पीएम के लिए मेकॉज भेजा गया है। बेमेतरा जिले के खंडसरा में रहने वाले हरिश्चंद्र सेवेईया 65 वर्ष कई साल से करंजी में किराए के मकान में रह रहे थे।

वे हर रोज कोयर नाला में ही नहाने जाते थे। वे कल नहाने पहुंचे थे, लेकिन उनकी मौत डूबने से हो गई है। बताया जा रहा है कि गांव के लोगों ने पानी में उनकी लाश को औंधे मुंह पड़ा देखा इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी।
अज्ञात महिला की लाश मिली
खैरागढ़ के बाजार अतरिया इलाके में कुसमी मोड़ पर अज्ञात महिला की लाश मिली है। महिला की उम्र करीब 50 साल है। आसपास के लोगों को आशंका है कि महिला विक्षिप्त थी। वह एक थैला लेकर इलाके में घूम रही थी। आशंका है कि कड़ाके की ठंड की वजह से उसकी मौत हो गई। महिला के शव को खैरागढ़ हास्पिटल के मरच्यूरी में रखा गया है। शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।