दिल्ली-एनसीआरभारतराज्य

इंस्टाग्राम पर की नाबालिग से की दोस्ती, मोहब्बत का इजहार फिर की दरिंदगी

दिल्ली : द्वारका जिला के उत्तम नगर इलाके में इंस्टाग्राम से दोस्ती कर 11 साल की एक मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने पहले पीड़िता से बातचीत शुरू की। बाद में प्यार का इजहार कर अपने कमरे पर बुला लिया। इसके बाद डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर पीड़िता की पिटाई भी की। घटना की जानकारी किसी को भी देने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। डर की वजह से पीड़िता ने किसी को कुछ बताया भी नहीं। इस बीच पीड़िता के पिता ने उसके इंस्टाग्राम चैट को पढ़ लिया। पूछताछ करने पर पीड़िता ने सारी बात माता-पिता को बता दी। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

पुलिस ने पीड़िता की काउंसलिंग कराने के बाद डीडीयू अस्पताल में उसका मेडिकल कराया। छानबीन के बाद पॉक्सो और दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज कर ली गई है। वारदात के बाद से आरोपी फरार है। उत्तम नगर थाना पुलिस उसकी तलाश कर रही है। सूत्रों का कहना है कि आरोपी लड़के के भी नाबालिग होने की संभावना है।जानकारी के अनुसार, पीड़िता परिवार के साथ उत्तम नगर में रहती है। वह पास के सरकारी स्कूल में छठी कक्षा की छात्रा है। कुछ दिनों पूर्व उसकी दोस्ती इंस्टाग्राम के जरिये एक लड़के से हुई। लड़का उसके घर के पास ही रहता था। दोनों चैट करने लगे। बातचीत के दौरान लड़के ने पीड़ित से प्यार का इजहार किया। पहले तो पीड़िता ने मना कर दिया।

बाद में उसके दबाव बनाने पर पीड़िता ने उसका प्रस्ताव स्वीकार कर लिया। बातचीत के दौरान आरोपी मिलने की बात करने लगा। बार-बार दबाव बनाने पर पीड़िता 27 नवंबर को घर से बहाना बनाकर आरोपी के कमरे पर पहुंच गई। बातचीत के दौरान आरोपी ने जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसकी पिटाई की।घटना को कई दिन बीत गए। पिता ने बेटी के मोबाइल की जांच की तो चैट का पता चला। बाद में पीसीआर कॉल कर मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

 

नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक