
नई दिल्ली। भारत सरकार की ओर से देर रात पद्म पुरस्कारों का ऐलान किया गया, इनमें पद्मश्री के लिए घोषित किए गए 34 नामों के अलावा बीते जमाने की मशहूर अभिनेत्री बैजयंती माला और उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू को पद्म विभूषण से नवाजे जाने का ऐलान किया गया. इसके अलावा मिथुन चक्रवर्ती को पद्म भूषण से नवाजे जाने की घोषणा की गई.

इसके साथ-साथ सरकार ने पूर्व केंद्रीय मंत्री राम नईक, पार्श्व गायिका उषा उत्थुप, पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ सीपी ठाकुर के अलावा सुप्रीम कोर्ट की पहली महिला जज एम फातिमा बीबी को पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित करेगी. सरकार ने 110 लोगो को पद्मश्री पुरस्कार से नवाजने का फैसला किया है.