Top Newsउत्तर प्रदेशभारत

मामूली विवाद में हुई फायरिंग, गोली लगने से महिला की मौत

यूपी। आठ दिन पूर्व बच्चों के बीच हुए विवाद में पुलिस ने थाने में समझौता करा दिया। लेकिन ये समझौता चल नहीं पाया। शुक्रवार की शाम दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। पहले मारपीट हुई फिर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू हो गई। फायरिंग के दौरान गोली लगने से युवक और उसकी विवाहित बहन घायल हो गए। जिला अस्पताल में महिला को मृत घोषित कर दिया गया। घटना के दौरान गांव में हड़कंप मच गया और लोग फायरिंग से बचने के लिए घरों में कैद हो गए।

घटना शुक्रवार शाम साढ़े छह बजे की है। थाना क्षेत्र के ग्राम मनपुर में आठ दिन पूर्व हरिश्चंद्र पुत्र अहिबरन सिंह यादव तथा रविंद्र पुत्र रामचंद्र यादव के परिवार के बच्चों के बीच विवाद हो गया था। सूचना पाकर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आयी। जहां दोनों पक्षों में समझौता करा दिया गया और कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। इसी विवाद को लेकर दोनों पक्ष शुक्रवार को फिर से आमने-सामने आ गए। वैध, अवैध हथियारों से फायरिंग हुई तो ग्रामीण जान बचाने के लिए घरों में कैद हो गए। फायरिंग की दहशत इस कदर थी कि जो लोग गांव के बाहर थे वे गांव के अंदर नहीं जा रहे थे।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक