मुंडेली गांव में मिला युवक का शव, मचा हड़कंप

उधम सिंह नगर जिले के मुंडेली गांव में एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक के जेब से आधार कार्ड मिला है। जिस से उसकी पहचान हो गई है।

उधम सिंह नगर जिले के मुंडेली गांव खाली प्लॉट में एक युवक का शव पड़ा मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक के जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान कर ली गई है। बताया जा रहा है कि मृतक के शव के गले पर फंदे के निशान हैं। जिसेक देखते हुए हत्या की आशंका जताई जा रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक पीलीभीत मार्ग स्थित मुंडेली गांव के एक खाली प्लॉट पर शव मिला। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के गले में फंदे के निशान मिलने से हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक आधार कार्ड से मृतक की पहचान गोडियन पुरवा, मुडिया (खीरी, यूपी) निवासी गुलजारी (33) पुत्र नंदलाल के रूप में हुई है। पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। पुलिस ने बताया कि मृतक के बारे में अभी ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक