Top Newsभारत

प्रेमजाल में फंसी महिला डॉक्टर, साथी डॉक्टर ने किया रेप

यूपी। संभल की एक महिला डॉक्टर को कुशीनगर के रहने वाले एक डॉक्टर ने प्रेमजाल में फंसा लिया। उसने महिला डॉक्टर के परिजनों को बताए बगैर निकाह के दस्तावेज तैयार करा दिए। तीन महीने पहले डॉक्टर प्रेमिका से झूठ बोल दिल्ली चला गया और नवंबर में अपने दो दोस्तों को भेजकर प्रेमिका को दिल्ली बुला लिया। महिला डॉक्टर पर अफगानिस्तान जाने का दबाव बनाया। जब उसने इंकार किया, तो आरोपी ने दुष्कर्म किया और दोस्तों के साथ मिलकर मारपीट की। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

संभल के सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली बीयूएमएस की डिग्रीधारक युवती निजी अस्पताल में सेवाएं दे रही थी। इसी अस्पताल में अगस्त 2022 में डॉ. शमस रजा सिद्दीकी निवासी पोस्ट पीपरा कनक घुसवा कुशीनगर भी आ गया। डॉ. शमस रजा सिद्दीकी ने महिला डॉक्टर को प्रेमजाल में फंसा लिया। निकाह करने का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए।

उसने फर्जी निकाहनामा तैयार कराकर उस पर महिला डॉक्टर के साइन भी करा लिए। अक्टूबर 2023 में आरोपी डॉक्टर ने महिला डॉक्टर से कहा कि उसे दिल्ली में अच्छी नौकरी मिल रही है। इस पर वह दिल्ली चला गया। एक नवंबर को आरोपी ने महिला डॉक्टर से कहा कि वह कार भेज रहा है उससे दिल्ली आ जाए। महिला दिल्ली पहुंच गई, तो दो दिन उसे होटल में रोका गया।

आरोप है कि इसके बाद दिल्ली के आदर्श नगर के एक घर में रखा। डॉ. शमस ने कहा कि उसने वीजा भी तैयार करा दिया है। वह दोनों अफगानिस्तान में रहेंगे। महिला डॉक्टर ने इंकार किया तो आरोपी ने दो साथियों के साथ मिलकर मारपीट की और दुष्कर्म किया। पीड़िता ने परिजनों को सूचना दी। परिजन दिल्ली पहुंचे और पीड़िता को लेकर संभल आए। पीड़िता ने गुरुवार को पुलिस को तहरीर दी। कोतवाल पवन कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर डॉ. शमस रजा सिद्दीकी उसके दोस्तों साजिद बेग निवासी 1389 ए सूरज पार्क सेक्टर-18 रोहिणी दिल्ली और रमीज उर्फ शेखू निवासी पोस्ट पीपसी कनक घुसवा कुशीनगर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक