Top Newsभारत

न्यूरो सर्जन बनकर हॉस्पिटल में घूम रहे फर्जी डॉक्टर हुआ गिरफ्तार

यूपी। लखनऊ केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर में गुरुवार को फर्जी डॉक्टर पकड़ा गया। गले में आला लटकाए बेधड़क मरीजों को देख रहा था। अनजान डॉक्टर को देख कर्मचारियों को शक हुआ। पूछताछ शुरू की। वह सकपका गया। भागने की कोशिश की। कर्मचारी व सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

केजीएमयू प्रशासन ने मुकदमा दर्ज कराने के लिए पुलिस में तहरीर दी है। घटना बुधवार की है। कैजुअल्टी वार्ड में गले में आला लटकाए एक युवक टहल रहा था। मरीजों के बेड पर जाकर परिवारीजनों से पूछताछ कर रहा था। कर्मचारियों को शक हुआ।

उन्होंने युवक से उसका परिचय पूछा। आईकार्ड दिखाने के लिए कहा। उसने अपना आईकार्ड दिखाया। जिसमें सत्यम नाम लिखा था। उसने खुद को न्यूरो सर्जन बताया। केजीएयमू न्यूरो सर्जरी विभाग का रेजिडेंट होने का दावा किया। कर्मचारियों ने युवक की पहचान के लिए न्यूरो सर्जरी विभाग के रेजिडेंट को विभाग से बुलाया। विभाग के रेजिडेंट ने युवक को पहचानने से इनकार कर दिया। इस पर कर्मचारियों को शक गहरा गया। उन्होंने ट्रॉमा सेंटर प्रभारी डॉ. संदीप तिवारी को मामले की जानकारी दी। मौके पर डॉ. संदीप तिवारी पहुंचे। उन्होंने सख्ती से पूछताछ की। इस दौरान उसने भागने की कोशिश की। पर, कर्मचारी और सुरक्षा गार्डों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक