Top Newsभारत

पूर्वोत्तर में भूकंप के झटके, जानें पूरा अपडेट

अगरतला: भारत के पूर्वोत्तर क्षेत्र और उससे सटे बांग्लादेश के कुछ हिस्सों में शनिवार सुबह भूकंप के हल्‍के झटके आए। इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.6 मापी गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

त्रिपुरा के एक आपदा प्रबंधन अधिकारी ने अगरतला में कहा कि भूकंप का झटका त्रिपुरा, मिजोरम, असम के कुछ हिस्सों और बांग्लादेश से सटे पूर्वोत्तर क्षेत्र के कई हिस्सों में महसूस किया गया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) के मुताबिक, भूकंप सुबह 9.05 बजे सतह से 55 किमी की गहराई पर आया।

त्रिपुरा और मिजोरम के आपदा प्रबंधन अधिकारियों ने कहा कि किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की तत्काल कोई रिपोर्ट नहीं है। पर्वतीय पूर्वोत्तर राज्यों, विशेषकर असम, मिजोरम और मणिपुर में लगातार आए भूकंपों ने अधिकारियों को चिंतित कर दिया है। भूकंपविज्ञानी पूर्वोत्तर क्षेत्र को दुनिया का छठा सबसे अधिक भूकंप-प्रवण क्षेत्र मानते हैं।

 


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक