भारतराजस्थानराज्य

जिला कलक्टर ने किया केन्द्रीय कारागृह एवं पुलिस थाना कुन्हाड़ी का निरीक्षण

कोटा । जिला कलक्टर एमपी मीना ने सोमवार को केन्दीय कारागृह एवं पुलिस थाना कुन्हाड़ी का निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान विभिन्न गतिविधियों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लेकर आवश्यक निर्देश दिए।
जिला कलक्टर ने कारागृह में निरीक्षण के दौरान कैदियों के लिए की जा रही विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने बेरक, भोजन शाला, रसोईघर, वर्कशॉप इत्यादि में जाकर निरीक्षण किया।

कैदियों के लिए चलाए जा रहे विभिन्न रचनात्मक कार्यक्रमों की जानकारी ली। केरी बैग तैयार करने एवं कुकिंग कोर्स प्रशिक्षण की भी जानकारी ली और कैदियों से संवाद किया। कैदियों द्वारा ऑर्केस्ट्रा पर संगीत की प्रस्तुति भी दी गई। जिला कलक्टर ने व्यवस्थाओं को संतोषजनक बताया। निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक परमजीत सिंह सिद्धू ने कारागृह की व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। कारागृह पहुंचने पर जिला कलक्टर को गार्ड ऑफ आनर दिया गया।
जिला कलक्टर ने सोमवार को कुन्हाड़ी पुलिस थाना का भी निरीक्षण किया। यहां भी उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। पुलिस थाना में प्रगति एवं विभिन्न गतिविधियों की जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिए। सीआई महेन्द्र कुमार मीणा साथ रहे।
—00—

 

नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक