दिल्ली-एनसीआरभारतराज्य

Delhi NCR : फाइव स्टार होटल में अमेरिकन महिला का दुष्कर्म, पुलिस ने दर्ज की FIR

दिल्ली। भारतीय मूल की अमेरिकन महिला से दिल्ली के एक पांच सितारा होटल में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। चाणक्यपुरी थाना पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने एक कंपनी के सीईओ पर वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने एनआरआई महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पीड़ित महिला की उम्र 42 वर्ष है। उसने आरोप लगाया है कि एक प्राइवेट कंपनी के सीईओ ने 14 सितंबर 2023 को उसके साथ नई दिल्ली जिले के एक फाइव स्टार होटल में दुष्कर्म किया। वह एक कंपनी में सहायक महाप्रबंधक के रूप में काम कर रही है, जहां आरोपी सीईओ पद पर है। वह उसके चाचा को जानता था और उसने उसे यह नौकरी दिलाने में मदद की थी।

नई दिल्ली जिले की चाणक्यपुरी थाना पुलिस ने आईपीसी की धारा 376 (दुष्कर्म) का मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच के लिए विशेष टीम गठित की गई है। जिले के सीनियर पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जांच पर नजर रखी जा रही है।

 

 

नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक