उत्तराखंडभारतराज्य

Dehradun Khatima : शादी समारोह में आए तीन लोगों पर गुलदार ने किया हमला

देहरादून। खटीमा ग्राम सभा भुडाई में सो रहे तीन लोगों पर गुलदार ने हमला कर दिया। इनमें से गुलदार के हमले से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक को पैर में खरोच और हल्की चोट के निशान हैं। सूचना पाकर परिवार वालों ने ग्रामीणों की मदद से घरेलू उपचार कर उन्हें नागरिक अस्पताल खटीमा में भर्ती कराया। ग्राम सभा भुडाई निवासी नीरज सिंह पुत्र दशरथ सिंह के घर में शादी समारोह था, जिनमें उनके रिश्तेदार भी आए हुए थे। ग्राम बिसौता नौगवानाथ निवासी रजनीश सिंह राणा, पुत्र गणेश सिंह राणा, ग्राम भड़ा भुडिया निवासी अनुराग पुत्र स्व कारण सिंह, भुडाई निवासी दिनेश सिंह पुत्र रामरूप भी समारोह में शामिल होने पहुंचे थे।

ये सभी नीरज सिंह के घर पर सो रहे थे। मध्य रात्रि करीब डेढ़ बजे के आसपास गुलदार ने इन सभी पर हमला कर दिया। गुलदार ने दिनेश के मुंह पर हमला कर जबड़ा फाड़ दिया। जबकि रजनीश के नाक और ठुड्डी पर हमला कर घायल कर दिया। साथ ही सो रहे अनुराग के पैर पर झपट्टा मारा, जिससे उसके पैर में हल्की चोट आई है। आनन फानन घर में हड़कंप मच गया। ग्रामीण और घर के लोगों ने तुरंत घरेलू उपचार किया। और सुबह होते ही तीनों को उपजिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। जहां नागरिक अस्पताल से अनुराग को छुट्टी दे दी गई और दिनेश और रजनीश का इलाज चल रहा है। ये दोनों भी खतरे से बाहर हैं। खटी

 

नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक