उत्तराखंडभारतराज्य

Dehradun : भाजपा के पूर्व विधायक के बेटे और गनर पर फायर

देहरादून। मामूली विवाद के बाद कुछ लोगों ने पूर्व बीजेपी सदस्य के बेटे और बॉडीगार्ड को गोली मारकर हत्या करने की कोशिश की. हादसे के कारण दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।घायल हो गए हैं। हमलावर भी भाजपा से जुड़े बताये जा रहे हैं। आईटीआई थाना क्षेत्र के ग्राम दढ़ियाल रोड स्थित प्रकाश हारमोनी कॉलोनी में आगरा से पूर्व भाजपा विधायक कुबेर सिंह का परिवार रहता है।

बीते रात साढ़े ग्यारह बजे खाना खाने के बाद पूर्व विधायक के बेटे प्रत्येन्द्र पाल सिंह और अंगरक्षक श्याम कुमार कॉलोनी में टहल रहे थे। इसी बीच एक काले रंग की थार ने प्रत्येन्द्र पाल को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद कुछ दूर जाकर कार रोकी। इसके बाद कार चालक और उसमें बैठे दूसरे व्यक्ति गाली-गलौच और मारपीट पर उतारू हो गए।

इसी बीच कार चालक ने असलाह निकाल लिया और फायर झोंक दिया। वह गोली बगल से निकल गई। फायर होते ही दोनों घबरा गए। हमलावरों ने हाथ में लिए असलाह के बट से दोनों के सिर पर ताबड़तोड़ हमले किए, जिससे दोनों के सिर पर गंभीर चोट आई। इस बीच आसपास के लोग बीच बचाव के लिए पहुंचे। घटना की जानकारी मिलने पर आगरा के पूर्व विधायक कुबेर सिंह एटा स्थित अपने निवास से यहां पहुंचे और मामले की तहरीर आईटीआई थाने में दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अंकुश चौधरी व कृष्णा के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर दिया है।

 

नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक