Breaking NewsTop Newsदिल्ली-एनसीआरभारतमहाराष्ट्रराज्य

मरीन ड्राइव पर मिली बुजुर्ग की लाश, हार्टअटैक से मौत

मुंबई। देश में दिल का दौरा पड़ने से मौतें बढ़ती ही जा रही हैं। हर रोज कई ऐसी मौतें हो रही हैं, जिसके बारे में डॉक्टर भी हैरान रह जाते हैं। बिलकुल स्वस्थ दिखने वाले व्यक्ति को अचानक से दिल का दौरा पड़ता है और वह काल का शिकार बन जाता है। ऐसा नहीं है कि हार्ट अटैक का शिकार बुजुर्ग ही हो रहे हैं, इसमें युवा और बच्चे भी शामिल हैं।

मुंबई में भी रविवार को एक बुजुर्ग की दिल का दौरा आने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, मृतक बुजुर्ग मुंबई मैराथन 2024 में भाग ले रहा था और अचानक से उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रविवार को 75 वर्षीय राजेंद्र चांदमल बोरा मुंबई मैराथन में भाग लिए थे और दौड़ लगा रहे थे,जैसे वो मुंबई के मरीन ड्राइव पर पहुंचे वो अचानक से गिर गए और बेहोश हो गए।

उनको बेहोश पड़ा देखकर आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बॉम्बे हॉस्पिटल पहुंचाया। जहा डॉक्टर ने चेक करते ही मृत घोषित किया। बॉम्बे हॉस्पिटल के डॉक्टर ने मौत की वजह बताते हुए कहा कि मृतक को दिल का दौरा पड़ने से मौत हुई है। वहीं इसके अलावा इसी मैराथन में दौड़ लगाते हुए एक और व्यक्ति की मौत हुई है। हालांकि उनकी मौत की वजह अभी साफ़ नहीं हो पाई है।

जानकारी के अनुसार, 46 वर्षीय सुवरदीप बनर्जी ने भी मुंबई फ़ुल मैराथन 2024 में हिस्सा लिया था। जहां वर्ली के एनएससीआई के पास दौड़ते समय बनर्जी नीचे गिर पड़े। जानकारी मिलते ही उन्हें नजदीक के नायर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई। हालांकि मौत के पीछे कारण का अभी पता नहीं लगा है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक