दिल्ली का वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में

दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक ‘बहुत खराब’ श्रेणी में बना हुआ है। वीडियो इंडिया गेट और ITO इलाके से है। सीपीसीबी के अनुसार सोमवार को दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 263 रहा, जो सामान्य से पांच गुना से अधिक है।

पंजाब की हलचल के बाद दिल्ली का प्रदूषण बढ़ने लगा है। इसका असर धीरे-धीरे यूपी तक पहुंचेगा। कानपुर का एक्यूआई 140 है जो सामान्य से करीब तीन गुना के करीब है। अभी भी उत्तर पश्चिम हवाएं चल रही हैं। नवंबर से पहले धुंध ने दी दस्तक, स्मॉग भी आमतौर पर नवंबर से कोहरा पड़ना शुरू होता है लेकिन इस बार अक्तूबर माह में ही इसकी शुरुआत हो गई है। खुले क्षेत्रों में सुबह और देर रात कोहरा पड़ने लगा है। 24 से 48 घंटों के अंदर यह धुंध और कोहरे के रूप में दिखाई देना तय है।
सोमवार को दिन का तापमान 30.8 डिग्री रहा। रविवार के मुकाबले इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ। इसके विपरीत न्यूनतम तापमान 14.8 से बढ़ कर 15 डिग्री पहुंच गया। अभी रात के तापमान में और वृद्धि संभव है लेकिन दिन का पारा घट सकता है। यदि उत्तर पश्चिमी हवाएं अधिक तेज न हुईं तो धुंध की स्थिति दो-तीन दिन बनी रह सकती है।
#WATCH दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक ‘बहुत खराब’ श्रेणी में बना हुआ है। वीडियो इंडिया गेट और ITO इलाके से है। pic.twitter.com/tWd0LaMsZV
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 24, 2023