Top Newsभारत

दो का मिला शव, पत्नी को मारने के बाद पति ने खत्म की जिंदगी

मुरादाबाद: मुरादाबाद में कांठ के गांव पट्टी मोढ़ा में बुधवार की शाम खेत पर चारा लेने गए दंपति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पति का शव जहां यूकेलिप्टिस के पेड़ पर फंदे से लटका मिला वहीं पत्नी का शव उससे करीब 50 मीटर दूर खेत में पड़ा था। माना जा रहा है कि किसान ने पहले पत्नी की हत्या की फिर खुद फांसी लगाकर जान दे दी। एसएसपी हेमराज मीणा ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या हत्या के बाद आत्महत्या का मामला लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

कांठ थाना क्षेत्र के गांव रायभूड़ निवासी प्रेम सिंह सैनी (55) किसान थे। परिवार में पत्नी इंद्रा देवी (50) के साथ ही दो बेटे बेटे दुष्यंत और टीकम सैनी हैं। बुधवार को प्रेम सिंह अपनी पत्नी के साथ बाइक से गांव मल्ली वाला स्थित खेत पर चारा लेने गए थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। बड़ा बेटा दुष्यंत उन्हें खोजते हुए खेत पर पहुंच गया, वहां देखा कि पिता का शव यूकेलिप्टिस के पेड़ पर गमछे से लटक रहा है, जबकि उससे करीब 50 मीटर दूर खेत में मां का शव पड़ा था। बच्चों का कहना है कि माता-पिता दोनों साथ खुशी-खुशी गए थे। अचानक क्यों ऐसा हुआ इसकी जानकारी नहीं।

कांठ थाना क्षेत्र के पट्टी मोढ़ा निवासी किसान प्रेम सिंह और उनकी पत्नी इंद्रा देवी की मौत अचानक हुए किसी विवाद का परिणाम पुलिस मान रही है। जिस तरह दोनों का शव मिला है उससे माना जा रहा है कि प्रेम सिंह सैनी ने पहले पत्नी की हत्या की उसके बाद खुद फांसी पर लटक गया। बुधवार रात करीब आठ बजे कांठ पुलिस को सूचना मिली कि गांव पट्टी मोढ़ा के पास स्थित मल्ली वाला गांव में दो शव मिले हैं। सूचना पर जब पुलिस पहुंची तो पता चला कि पेड़ पर लटका शव प्रेम सिंह सैनी का है, जबकि खेत में पड़ा शव उनकी पत्नी इंद्रा देवी का है।

मौके पर पहुंची पुलिस ने फारेंसिक टीम से घटना स्थल की वीडियो और फोटोग्राफी कराई। निरीक्षण के दौरान पता चला कि महिला के गले में उसकी चुन्नी लिपटी है। जबकि पुरुष का शव उसी के गमछे के सहारे पेड़ से लटका है। घटना स्थल को देखकर पुलिस यह मान रही है कि खेत पर प्रेमसिंह और उनकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ होगा। जिसके बाद प्रेम सिंह गुस्से में पत्नी की चुन्नी से ही उसका गला घोंट दिया। इसके बाद ग्लानी के कारण खुद भी पेड़ पर गमछे का फंदा बनाकर लटक गया।

पुलिस के अनुसार दोनों मृतकों के शरीर पर और कोई भी जाहिरा चोट के निशान नहीं मिले हैं। इससे तय माना जा रहा है कि हत्या के बाद आत्महत्या की गई है। हालांकि यह बड़ा सवाल है कि जब दंपति घर से खुशी-खुशी चारा लेने के लिए एक साथ खेत पर गया था तो अचानक ऐसा क्या हो गया कि इतनी बड़ी घटना हो गई। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।

कांठ क्षेत्र में दंपति का शव मिलने की सूचना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना पर कांठ थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार सिंह, एसपी देहात संदीप कुमार मीणा और सीओ कांठ के अवकाश पर होने के कारण उनके लिंक ऑफिसर सीओ ठाकुरद्वारा राजेश कुमार तिवारी भी घटना स्थल पहुंच गए और निरीक्षण किया। परिजनों से भी बातचीत कर घटना के बारे में जानकारी ली। एसपी देहात संदीप कुमार मीणा ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। परिजनों से तहरीर लेकर एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस इस मामले में हर पहलू पर जांच कर रही है।

 


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक