Top Newsभारतवीडियो

भगवान राम को लेकर दिया था विवादित बयान, नेता ने अब जोड़ ल‍िए हाथ…

मुंबई: अयोध्या में विशाल राम मंदिर में राम लला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले जमकर सियासत हो रही है। इस बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता जितेन्द्र आव्हाड ने अपनी टिप्पणी से विवाद खड़ा कर दिया है। हालांकि, उन्होंने अब माफी मांग ली है। आपको बता दें कि उन्हें एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार का करीबी माना जाता है। माफी मांगते हुए उन्होंने कहा है कि बिना रिसर्च किए नहीं बोलना चाहिए।

उन्होंने भगवान राम को मांसाहारी बताया था। एनसीपी नेता ने कहा था, “भगवान राम हम बहुजनों के हैं। वह जानवरों का शिकार करते थे और उसे खाते थे। वह एक बहुजन हैं। वे भगवान राम का उदाहरण देकर सभी को शाकाहारी बनाने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन भगवान राम शाकाहारी नहीं थे, वह मांसाहारी थे।”

उन्होंने कहा, ”जो व्यक्ति 14 वर्षों तक जंगल में रहा हो वह शाकाहारी भोजन खोजने कहां जाएगा?” आव्हाड ने हिंदू महाकाव्य रामायण में भगवान राम द्वारा जंगलों में बिताए गए वर्षों का जिक्र करते हुए कहा।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक