भारतराज्यहिमाचल प्रदेश

कांग्रेस कार्यकर्ता बोले, शुक्ला की तैनाती से फिर दोहराएंगे प्रदर्शन

शिमला। हिमाचल कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला को दोबारा जिम्मेदारी मिलने के बाद पार्टी कार्यकर्ता जश्न के मूड में हैं। विधानसभा चुनाव की पटकथा लिखने वाले श्री शुक्ला से कार्यकर्ता फिर से प्रदर्शन दोहराने की उम्मीद कर रहे हैं। राजीव शुक्ला ने विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस की जीत के लिए अहम रणनीतिक प्रबंध किए थे। यही वजह है, जो तैनाती के बाद कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह से युवा कार्यकर्ताओं तक राजीव शुक्ला को बधाई देने वालों की भीड़ रविवार को जुट गई। युवा कांग्रेस युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष यदोपती ठाकुर ने पूर्व केंद्रीय मंत्री, कांग्रेस वर्किंग कमेटी (सीडब्ल्यूसी) के सदस्य और राज्यसभा सांसद राजीव शुक्ला को दोबारा हिमाचल प्रदेश कांग्रेस का प्रभारी बनने पर बधाई दी।

यदोपती ठाकुर ने कहा कि राजीव शुक्ला के कुशल नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनी है। आगामी लोकसभा चुनाव में प्रदेश की चारों सीटें कांग्रेस पार्टी जीतेगी। वहीं हिमाचल युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने राजीव शुक्ला की नियुक्ति पर उन्हें बधाई दी और हाईकमान का आभार जताया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला को हिमाचल प्रदेश के साथ साथ चंडीगढ़ का पार्टी प्रभारी बनने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। प्रतिभा सिंह ने कहा है कि शुक्ला के चंडीगढ़ का पार्टी प्रभारी बनने से उनके कुशल नेतृत्व में केंद्र शासित चंडीगढ़ में भी कांग्रेस मजबूती से आगे बढ़ेगी।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक