भारतराज्यहिमाचल प्रदेश

धर्मपत्नी संग मां बगलामुखी के दरबार पहुंचे सीएम सुक्खू

बनखंडी। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपनी धर्मपत्नी कमलेश ठाकुर के साथ सिद्धपीठ श्री बगलामुखी मंदिर बनखंडी में पूजा-अर्चना की और मां का आशीर्वाद लिया। विधानसभा सत्र के तीसरे दिन वीरवार शाम करीब 6.45 बजे मुख्यमंत्री सुक्खू धर्मशाला से बगलामुखी मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने मां की पूजा-अर्चना की। बनखंडी में बन रहे चिड़ियाघर के बारे में मुख्यमंत्री ने बताया कि जो परिकल्पना की थी, वह अब साकार होती नजर आ रही है। बनखंडी में चिड़ियाघर पर करीब 670 करोड़ रुपए खर्च होंगे।

यह अंतर्राष्ट्रीय स्तर का चिड़ियाघर बनेगा, जिसका शीघ्र ही फाऊंडेशन स्टोन रखा जाएगा। इसके लिए औपचारिकताएं पूरी हो गई हैं। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश कोषाध्यक्ष डाॅ. राजेश शर्मा, कांग्रेस नेता सुरिन्दर मनकोटिया, देहरा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी, मत्स्य विभाग के चेयरमैन नरदेव कंवर, युवा कांग्रेस महासचिव सचिन ठाकुर, महासचिव इंद्र शर्मा, एसडीएम देहरा शिल्पी वेक्टा और डीएसपी देहरा अनिल कुमार सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्त्ता मौजूद रहे। मां के दर्शन करने के बाद सी.एम. का काफिला धर्मशाला के लिए रवाना हो गया।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक