
उत्तराखंड : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर मुख्यमंत्री आवास में उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजाद हिन्द फौज के नेतृत्वकर्ता, भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक, नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने राष्ट्र की स्वाधीनता के लिए अपना जीवन समर्पित किया।

शासकीय आवास पर माँ भारती के अमर सपूत एवं महान देशभक्त नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जी की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।#NetajiSubhasChandraBose pic.twitter.com/NiusdO4GDa
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) January 23, 2024