दुर्गा विसर्जन के वक्त भिड़े दो पक्ष, लाठी-डंडे के हमले में 18 लोग घायल

यूपी। हमीरपुर में मंगलवार शाम दो पक्षों के बीच जमकर संघर्ष हुआ। दो पक्षों में मूर्ति विसर्जन के जुलूस के दौरान खूनी संघर्ष शुरू हो गया जिसमें कई घायल हो गई। विवाद के दौरान दोनों पक्षों के गुस्साए लोगों ने एक दूसरे पर जमकर लाठी डंडे बरसाए। विवाद के दौरान हुई मारपीट में महिलाओं समेत 18 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से 1 गंभीर रूप से घायल को मेडिकल कॉलेज कानपुर भेजा गया।

मामला हमीरपुर के लालपुर थाना क्षेत्र के अछपुरा बहदीना गांव का है। वहां मंगलवार को मूर्ति विसर्जन का कार्यक्रम जारी था। इस दौरान दो पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे से गाली-गलौज शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार मूर्ति विसर्जन का जुलूस निकाले जाने के दौरान पटाखे छुड़ाने को लेकर विवाद शुरू हुआ था। गाली-गलौज के बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ता गया और जमकर दोनों ओर से एक-दूसरे पर लाठी-डंडे चलाए गए। इस घटना में 18 लोग घायल हुए। विवाद की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर मौजूद पुलिस ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को शांत करवाया।
पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करवाया। वहां से 1 गंभीर रूप से घायल को डॉक्टरों ने कानपुर रेफर कर दिया। वहीं इलाके में खूनी संघर्ष के बाद भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। विवाद पटाखों को लेकर हुआ। इस मामले में पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा कि घायलों में 7 महिलाएं और 11 पुरुष हैं। विवाद पटाखे फोड़ने को लेकर हुआ था। पुलिस का कहना है कि पुलिस फोर्स की ड्यूटी इलाके में लगा दी गई है और मामले में आरोपियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई की जाएगी।