उत्तराखंडभारत

जंगल में भालू ने वन दरोगा पर किया हमला

हल्द्वानी। भालू ने जंगल में गश्त कर रहे वन दरोगा पर हमला कर दिया। हमले में वन दरोगा गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्तीकराया गया है।

हल्द्वानी वन डिवीजन की एसडीओ ममता चंद ने बताया कि जौलासाल रेंज में तैनता वन दरोगा मथुरादत्त जोशी सोमवार को वन कर्मचारियों के साथ जंगल में गश्त कर रहे थे। शाम करीब 4:30 बजे वह गश्त कर हंसपुरखत्ता की ओर जा रहे थे। आबादी के निकट पहुंचे ही थे कि अचानक ने भालू ने उन पर हमला कर दिया।

उन्होंने मदद के लिए शोर मचाया तो आसपास के लोग इकट्ठा हुए तो भालू जंगल में भाग गया। फिलहाल हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। अन्य वन कर्मचारियों की मदद से उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक