Top Newsजरा हटकेभारत

बैलों की मौत, भाइयों ने गंगा में विसर्जित की अस्थियां, अटूट प्रेम चर्चा में आया

कासगंज: कासगंज में मंदसौर के गांव बाग का खेड़ा के निवासी दो भाई अपने बैलों की अस्थियां लेकर सोरों पहुंचे। पुरोहित ने हरिपदी पर पिंडदान क्रिया कराकर बैलों की अस्थियां गंगा में विसर्जित कराई हैं। विधिवत पिंडदान क्रिया के बाद अब बांग का खेड़ा गांव में तेरहवीं भोज आयोजित होगा। रविवार को सोरों आए भवानी सिंह व उल्फत सिंह ने बताया कि अपने यहां दो बैलों माना व श्यामा के पाला था। 26 जनवरी को उनकी मौत हो गई। जिसके बाद बैलों का अंतिम संस्कार किया गया। उसके बाद मान्यता के मुताबिक बैलों की अस्थियां लेकर पिंडदान क्रिया करने आए हैं।

तीर्थ पुरोहित उमेश पाठक ने पिंडदान क्रिया संपन्न कराई। पिंडदान क्रिया से पूर्व दोनों भाईयों ने अपने सिर भी मुंडवाएं। भवानी सिंह ने बताया कि गांव जाकर बैलों की तेरहवीं संस्कार करेंगे। जिसके लिए विधिवत भोज के निमंत्रण का कार्ड भी छपवाया है। तेरहवीं भोज में करीब तीन हजार लोगों के आमंत्रित किया जाएगा। बैलों की अस्थियां मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले से लाए थे। बताया कि किसान भवानी सिंह, उल्फत सिंह और उनके परिवार ने बैलों को परिवार की तरह ही पाला था। उन्होंने बताया कि बैलों से उनका बहुत लगाव था। हमारे परिवार की सदस्य की तरह थे। इसलिए हमने उनकी अस्थियां गंगा नदी में विसर्जित की हैं और पिंडदान किया है।

जानकारी के मुताबिक भवानी सिंह के बैल माना की मौत तीन महीने और दूसरे बैल श्यामा की मौत 16 दिसंबर को हुई थी। वहीं उल्फत सिंह के बैल की 8 साल पहले मौत हो गई थी। उसकी अस्थियां अभी तक संभाल कर रखी गई थीं। दोनों किसानों ने अपने बैलों का दाह संस्कार पूरे विधि-विधान के साथ किया। अब गंगोग्य और प्रीतिभोज 26 दिसंबर को करना तय हुआ है जिसमें तीन हजार से ज्यादा लोगों को आमंत्रित किया गया है।

 


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक