बिहारभारत

पूर्णिया में अंगीठी की आग की चपेट में आने से भाई-बहन झुलसे

पूर्णिया। बिहार के पूर्णिया जिले में अंगीठी की आग की चपेट में आने से भाई -बहन बुरी तरह झुलस गए। घटना के फौरन बाद दोनों को गंभीर हालत में जीएमसीएच पूर्णिया में भर्ती कराया गया। जहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना कसबा थाना क्षेत्र के भमरा गांव से जुड़ी है। वहीं अंगीठी की आग में झुलसे भाई -बहन की पहचान कसबा प्रखंड के भमरा गांव निवासी मोहम्मद महफूज आलम की बेटी आशिया महफूज और बेटे आसिफ महफूज के रूप में हुई है। पिता मोहम्मद महफूज आलम ने बताया कि ठंड से बचने के लिए उनकी बेटी और बेटे ने आंगन में अंगीठी जलाई थी।

वहीं बगल में ही केरोसीन तेल का डब्बा रखा था अचानक केरोसिन के तेल के डब्बे में आग पकड़ ली। इसके चलते आग ताप रहे दोनों बच्चे आग की चपेट में आ गए। वहीं हादसे के बाद दोनों के चीखने की आवाज सुन वे दौड़े-भागे आंगन में पहुंचे। दोनों बच्चों के शरीर में लगे आग को किसी तरह बुझाया गया। इस अगलगी में उनके दोनों बच्चे बुरी तरह झुलस गए। आग की लपटों की चपेट में आने से शरीर का 60 फीसद हिस्सा झुलस गया। वहीं हादसे के फौरन बाद अगलगी में झुलसे दोनों बच्चे को इलाज के लिए पूर्णिया जीएमसीच में एडमिट कराया गया। जहां दोनों का इलाज जारी है। वहीं सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ विभाष ने बताया कि आग में झुलसे दोनों ही पेशेंट को बर्न वार्ड में मॉनिटरिंग के लिए रखा गया है। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।

 


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक