Top Newsउत्तर प्रदेशदिल्ली-एनसीआरभारतराज्य

मजदूरों में हुआ खूनी संघर्ष, 1 की मौत 6 घायल

गाजियाबाद। गाजियाबाद के ट्रोनिका सिटी थाना इलाके में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर काम कर रहे मजदूरों में ट्रैक्टर ट्राली पर बैठने को लेकर विवाद हो गया, जिसको लेकर हाथापाई हो गई। यह विवाद इतना बढ़ा कि एक मजदूर की मौत हो गई और 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, विवाद बंगाल और सहारनपुर के मजदूरों के बीच हुआ। यह सभी मजदूर दिल्ली सहारनपुर एक्सप्रेसवे के निर्माण में लगे हुए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक मजदूरों के काम से वापस आते समय ट्रैक्टर पर बैठने को लेकर विवाद हुआ था। एसीपी लोनी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि गाजियाबाद के थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस को जानकारी मिली कि पंचलोक गांव में मजदूरों के बीच विवाद हो गया है।

मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि 6 मजदूरों को गंभीर चोट लगी है। एसीपी लोनी के मुताबिक, सभी मजदूर दिल्ली-सहारनपुर एक्सप्रेसवे के निर्माण में लगे हैं। बुधवार शाम काम खत्म होने के बाद ट्रैक्टर पर बैठने को लेकर बंगाल और सहारनपुर के मजदूरों के बीच विवाद हो गया, जिसमें सहारनपुर के मजदूरों ने बंगाल के मजदूरों को पीट दिया। यह सभी मजदूर थाना क्षेत्र के पंचलोक गांव में रहते हैं। वापस पहुंचने पर बंगाल के मजदूरों ने इकट्ठा होकर सहारनपुर के मजदूरों के साथ मारपीट कर दी। जिसमें 6 लोग घायल हुए, जिनको अस्पताल पहुंचाया गया। जहां नदीम नाम के मजदूर की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक एक दर्जन संदिग्ध लोग हिरासत में लिए गए हैं।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक