FeaturedLatest NewsNewNewsभारतहिमाचल प्रदेश

भाजपा 18 दिसंबर को धर्मशाला में आक्रोश रैली निकालेगी

कांग्रेस सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन 18 को

धर्मशाला: हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल के विरोध में जिला भाजपा 18 दिसंबर को धर्मशाला में आक्रोश रैली निकालेगी। रैली को हिमाचल बीजेपी प्रभारी अविनाश राय खन्ना, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डा. अविनाश राय खन्ना और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल संबोधित करेंगे। रैली के सफल आयोजन के लिए प्रभारी कांगड़ा संसदीय क्षेत्र, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार की अध्यक्षता में गुरुवार को कांगड़ा में बैठक आयोजित की गई। इसमें जिला कांगड़ा के 15 विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित विधायक, भाजपा प्रत्याशियों, संगठनात्मक जिला कांगड़ा, पालमपुर, नूरपुर और देहरा से अध्यक्ष और महासचिव विशेष तौर पर उपस्थित रहे। विपिन सिंह परमार ने कहा हिमाचल कि जनता कांग्रेस सरकार की झूठी गारंटियों से तंग हो चुकी है और प्रदेश की जनता में सरकार के विरुद्ध खासा आक्रोश है। उन्होंने कहा कि धर्मशाला में आयोजित होने वाले विधानसभा के शीतकालीन सत्र में भाजपा विधानसभा में प्रदेश सरकार द्वारा लिए जन विरोधी फैसलों के विरुद्ध जमकर आवाज उठाएगी।

प्रमाणिक भाजपा संगठन आत्मक के चारों जिलों और भाजपा के नुमाइंदों से आक्रोश रैली में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं को पहुंचाने का आह्वान किया। प्रदेश राज्य महासचिव त्रिलोक कपूर ने कहा कि कांगड़ा संस्कृत क्षेत्र के साथ प्रदेश सरकार ने एक वर्ष के कार्यकाल में सौतेला व्यवहार किया है आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा कार्यकर्ता बूथ स्तर पर केंद्र सरकार की योजनाओं का प्रचार कर हिमाचल कांग्रेस की जन विरोधी नीतियों का पर्दाफाश करें। उन्होंने भाजपा नेताओं से एक जुट होकर आक्रोश रैली में बढ़-चढक़र भाग लेने का आह्वान किया। प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष व विधायक पवन काजल ने बैठक में संबोधित करते हुए बताया कि कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र से पांच हजार लोग आक्रोश रैली में भाग लेने धर्मशाला जाएंगे। बैठक में सरवीण चौधरी, राजपाल, रीता धीमान, अरुण मेहरा कूका, मुल्ख राज प्रेमी, रविंद्र धीमान, राकेश चौधरी, सचिन शर्मा, रवि दत्त, सतप्रकाश सोनी, सोनू चौधरी, विशाल नैहरिया, रमेश राणा उपस्थित रहे।

 


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक