Top Newsभारतवीडियो

कुश्ती संघ के निलंबन पर बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान, देखें वीडियो

नई दिल्ली: भारतीय कुश्ती संघ के निलंबन को लेकर खेल मंत्रालय के फैसले के बाद पहली बार बृजभूषण शरण सिंह की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने कहाकि निलंबन के फैसले पर संघ के चुने हुए लोग फैसला लेंगे। साथ ही उन्होंने कहाकि मैं कुश्ती से संन्यास ले चुका हूं। मेरे पास और भी कई काम हैं। मेरा अब इन सबसे कुछ लेना देना नहीं है। गौरतलब है कि खेल मंत्रालय ने आज एक अहम फैसले में संजय सिंह की अध्यक्षता वाले कुश्ती को संघ को निलंबित कर दिया था।

नंदीनगर में कुश्ती टूर्नामेंट कराने के सवाल पर भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहाकि देश के सभी फेडरेशनों ने इस मुकाबले के लिए हाथ खड़े कर दिए थे। 11 महीने से कुश्ती बंद थी। 15-20 साल के बच्चों का भविष्य खराब हो रहा था। इसलिए यह फैसला लिया गया कि नंदीनगर में टूर्नामेंट करा लिया जाए। उन्होंने यह भी कहाकि वहां पर पूरा इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार है। कहीं और इतनी जल्दी टूर्नामेंट कराना संभव नहीं था। बृजभूषण के मुताबिक इस बात को लेकर सभी फेडरेशनों में आम सहमति भी थी।

गौरतलब है कि भारतीय कुश्ती संघ के नए अध्यक्ष संजय सिंह हैं। संजय सिंह बृजभूषण शरण सिंह के बेहद करीबी हैं। संजय सिंह के अध्यक्ष बनते ही पहलवानों ने जमकर विरोध किया था। महिला पहलवान साक्षी मलिक ने कुश्ती से संन्यास का ऐलान कर दिया था। इसके बाद एक अन्य पहलवान बजरंग पूनिया ने अपना पद्मश्री सम्मान लौटा दिया था।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक