Breaking NewsTop Newsउत्तर प्रदेशभारतराज्यवीडियो

बाइक सवार दंपत्ति से की लूट, विरोध करने पर चली गोली

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में जिला मुख्यालय के करीब 35 किलोमीटर दूर थाना सरूरपुर क्षेत्र में बागपत जनपद निवासी युवक को बदमाशों ने लूट का विरोध करने पर गोली मार दी। घटना के समय युवक अपनी पत्नी के साथ सरधना थाना क्षेत्र के गांव कुशावली से वापस अपने गांव को बाइक पर सवार होकर लौट रहा था। घटना को अंजाम देकर हमलावर बदमाश मौके से फरार हो गए। देर शाम हुई हत्या की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल पति को अस्पताल पहुंचाया जहां उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार धनवाली मंदिर के पास रजबहे की पटरी पर मेरठ करनाल हाईवे के पास खड़े हथियार बंद बदमाशों ने बाइक सवार दंपति से लूटपाट करने की कोशिश की। विरोध करने पर पति की गोली मार दी। बदमाशों की गोली लगने से पति की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। घटना के बाद महिला बदहवास हालत में हाईवे की ओर दौड़ी और तथा शोर मचाया।

शोर सुनकर कुछ वाहन चालकों ने सरूरपुर थाने पर सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक देव सिंह रावत ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाल जा रहा है ताकि हमलावरों का पता लगाया जा सके। मृतक युवक का नाम अरुण प्रजापति बताया जा रहा है। अरुण नीशो कंपनी में मैनेजर था। परिजन बागपत से मेरठ के लिए रवाना हो गए हैं।

 

 

 

 

 

 

 

बागपत के बड़ौत के पास गांव तौड़ी निवासी अरुण प्रजापति अपनी पत्नी अर्चना के साथ में सरधना थाना क्षेत्र के गांव कुशावली से वापस अपने गांव को बाइक पर सवार होकर लौट रहे थे। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार बदमाशों ने दंपति को आतंकित करते हुए लूटपाट करने लगे विरोध करने पर बदमाशों ने अरुण पर फायर झोंक दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जिसके बाद बदमाश हवाई फायरिंग करते हो मौके से भाग गए। पुलिस के अनुसार मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक