भारतहिमाचल प्रदेश

कांग्रेस सरकार का एक साल पूरा होने पर धर्मशाला में बड़ा सियासी ग्रैंड इवेंट

धर्मशाला। हिमाचल की कांग्रेस सरकार का एक साल पूरा होने पर सोमवार को धर्मशाला में राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन होगा। यह समारोह सुबह 11 बजे शुरू होगा। इसमें मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू एक साल में लिए गए फैसलों का लेखा-जोखा रखेंगे, तो इसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े चीफ गेस्ट होंगे। साथ ही दिग्गज कांगे्रस नेत्री प्रियंका गांधी भी कार्यक्रम में शिरकत कर सकती हैं।

वह रविवार को शिमला के छरबड़ा स्थित अपने घर पहुंच गई है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सुक्खू कुछ नई घोषणाएं भी कर सकते हैं। वह पहले ही कह चुके हैं कि 365 दिन में उन्होंने 365 फैसले लिए हैं, जिन्हें वह जनता के सामने रखेंगे। समारोह के लिए जिला प्रशासन की खास तैयारियां की हैं। इसमें 1200 जवान सुरक्षा, कानून-व्यवस्था व टै्रफिक का जिम्मा संभालेंगे। रैली के लिए गाडिय़ों का प्लान तय कर लिया गया है। शहर में हर ओर कांग्रेस के झंडे दिख रहे हैं।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक