
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में एक नाबालिग को हवश का शिकार बनाया गया। लड़की छह माह की प्रेग्नेंट है। एक रिश्तेदार ने ही शादी करने का झांसा देकर लड़की के साथ घिनौना खेल खेला। उसने बहला फुसलाकर कर बार उसके साथ रेप किया। बात खुल गई तो शादी के लिए दहेज की मांग कर रहा है। पीड़ित परिवार न्याय के लिए दर दर की ठोकरें खा रहा है। घटना गोराडीह थाना इलाके के गांव की है। परिजनों ने भागलपुर महिला थाने में लिखित शिकायत की है। पुलिस ने मामले में छानबीन कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

जानकारी के मुताबिक नाबालिग लड़की को उसकी बड़ी बहन के देवर ने बहला फुसला कर प्यार के जाल में फंसा लिया। लड़की उसके झांसे में आ गई। दोनों अकेले में मिलने लगे। इसी बीच लड़के ने उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बना लिया। जानकारी के मुताबिक लड़की बार-बार उसे पर शादी का दबाव बनाती रही लेकिन वह बहाने बनाकर टाल देता था। इसी बीच लड़की प्रेग्नेंट हो गई। 6 महीने बाद जब उसके शारीरिक बनावट में बदलाव आया तो बात खुल गई। परिजनों की पूछताछ में लड़की ने सच्चाई बयां कर दिया।
परिवार की प्रतिष्ठा बचाने के लिए परिजन दोनों की शादी करने के पक्ष में हैं। लड़की के माता-पिता चाहते हैं कि दोनों की शादी हो जाए। लेकिन अब लड़का पक्ष दहेज की मांग कर रहा है। आरोपी लड़के के माता पिता ने साफ कह दिया है कि दहेज में बाइक और नगद में लिए बगैर शादी नहीं करेगा। इससे पूरा परिवार परेशान है। इलाके में तरह-तरह की चर्चा होने से लड़की और उसके माता-पिता तनाव में हैं।
इस मामले में महिला थाने में आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दी गयी है। पीड़िता और उसके परिवार ने न्याय की गुहार लगाई है। उनका कहना है कि कोई दहेज देने में समर्थ नहीं हैं। मामला पुलिस तक पहुंच जाने के बाद आरोपी और उसके परिजन फरार हैं। घर में कोई भी पुरुष सदस्य नहीं है। पुलिस ने उचित कानूनी कार्रवाई करने का भरोसा दिया है।