Top Newsभारत

भारत में बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, मतदाता सूची में दर्ज कराया नाम

गुवाहाटी: असम के मोरीगांव जिले में जिहादी होने के संदेह में एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया गया, जिसने अवैध तरीकों से मतदाता सूची में अपना नाम भी दर्ज कराया था। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

मोरीगांव के पुलिस अधीक्षक, हेमंत कुमार दास ने कहा कि पुलिस ने एक गुप्त सूचना मिलने के बाद शनिवार रात जिले के चेनिमारी इलाके में छापेमारी की। उन्होंने बांग्लादेशी पासपोर्ट वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया, जिसने अधिकारियों को बताए बिना एक महिला के घर में शरण ली थी।

उन्होंने कहा कि गिरफ्तार किए गए इस्लाम मंडल पर जिहादी होने का संदेह है और उसका नाम लाहौरीघाट विधानसभा क्षेत्र के तहत मतदाता सूची में नूर मंडल के रूप में अनुचित तरीके से जोड़ा गया है।

पुलिस अधिकारी ने दावा किया कि उसने पिछले विधानसभा चुनाव में भी अपना वोट डाला था। पुलिस ने बांग्लादेश का नागरिक होने के संदेह में एक 14 वर्षीय लड़के को भी पकड़ा है। दास के अनुसार, इस प्रकार के और भी लोग राष्ट्र विरोधी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए अवैध रूप से जिले में प्रवेश कर सकते हैं, यही कारण है कि पुलिस ने जिलों में अभियान तेज कर दिया है।

 


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक