
बमियाल। भारत-पाक सीमा के सीमावर्ती शहर बमियाल में सीमा की शून्य रेखा पर एक किसान द्वारा एक जंगली को देखा गया। जंगली हिरन को आवारा कुत्तों द्वारा घायल कर दिया गया था और वह उनसे बच कर भाग रहा था। किसान ने सीमा सुरक्षा बल के जवानों की मदद से कुत्तों से बचाया और सीमा सुरक्षा बल की चौकी पर रखा और वन्यजीव संरक्षण अधिकारियों को बुलाकर उसे सौंप दिया। जो उसे इलाज के लिए ले गए। जानकारी के मुताबिक आवारा कुत्ते लगातार इस जंगली हिरण के पीछे भाग रहे थे। किसान ने सीमा सुरक्षा बल के जवानों की मदद से उसे कुत्तों से बचाया और सीमा सुरक्षा बल की चौकी पर रखा और वन्यजीव संरक्षण अधिकारियों को बुलाकर उसे सौंप दिया।
