Breaking NewsTop Newsदिल्ली-एनसीआरबिहारभारतराज्य

भाजपा पूर्व मंडल पर हमला, केस दर्ज

बिहार। बिहार में एक तरफ राजद प्रदेश के सभी जिलो में 15 माह के कार्यकाल की उपलब्धियों को गिना रही है। वहीं इस दौरान प्रदेश की कानून व्यवस्था और खराब होती जा रही है। जिसका ताजा उदाहरण पूर्णिया जिले से सामने आया है, जहां बेखौफ बदमाशों ने भाजपा नेता को गोली मार दी। गोलीकांड को अंजाम देने के बाद बेखौफ बदमाश मौके से फरार हो गए। वहीं वारदात के बाद भाजपा नेता की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें पूर्णिया के मैक्स 7 अस्पताल में एडमिट कराया गया है। भाजपा नेता पर हुई गोलीबारी का ये पूरा मामला अररिया जिले के फारबिसगंज थाना क्षेत्र की है। भाजपा नेता की पहचान फारबिसगंज के मेला रोड वार्ड 7 निवासी स्वर्गीय सुरेश ठाकुर के बेटे मनोज ठाकुर (42) के रूप में हुई है। वे अररिया के फारबिसगंज से भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष और वार्ड सदस्य भी रह चुके हैं।

घटना की जानकारी देते हुए भाजपा नेता के दोस्त मो एकलाक ने बताया कि वो रोजाना की तरह आज सुबह अपनी सैलून के लिए निकले थे। वे सैलून के भीतर गए ही थे कि तभी सुबह 7 के क़रीब एक बदमाश सैलून में घुसा। जब तक वे कुछ समझ पाते बेखौफ बदमाश ने एक के बाद एक 5 गोलियां भाजपा नेता पर उतार दी। वहीं गोलीकांड को अंजाम देने के बाद बेखौफ बदमाशों मौके से फरार हो गए। भाजपा नेता की पत्नी जानकी देवी ने बताया कि वे काफी दिनों से परेशान थे। पूछने पर भी कुछ नहीं बताया। पूर्व में उनका इलाके के ही आपराधिक प्रवृति के व्यक्ति संजय चौधरी से विवाद हुआ था। पिछले तीन दिनों से संजय चौधरी कुछ अज्ञात लोगों के साथ उनकी रेकी कर रहे थे।

वारदात के बाद भाजपा नेता को पूर्णिया के मैक्स 7 अस्पताल में एडमिट कराया गया है। जहां उनकी हालत काफी नाजुक बनी हुई है। वहीं घटना को लेकर परिजनों ने बताया कि गोलीकांड के बाद सैलून से 4 खोखे जबकि घायल भाजपा नेता के जैकेट में फंसा एक अन्य खोखा बरामद किया है। गोलीबारी की सूचना पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे. घटना की सूचना के बाद फारबिसगंज थानाध्यक्ष आफताब अहमद अन्य पुलिस अधिकारी और बलों के साथ मौके पर पहुंचकर मामले की तफ्तीश में जुट गए हैं. पुलिस ने अस्पताल समेत घटनास्थल का जायजा लिया. सैलून के अंदर खून फैला हुआ मिला. मौके से पुलिस ने बुलेट का खोखा भी बरामद किया है. पुलिस ने आरोपी संजय चौधरी के भाई को पूछताछ के लिए तत्काल हिरासत में लिया है. पुलिस मामले के अन्य बिंदुओं पर भी जांच कर रही है


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक