
मुंबई : साउथ इंडियन स्टार चिरंजीवी पर फैंस काफी प्यार लुटाते हैं। उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। वे कई सालों से लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं। इस बीच, चिरंजीवी के भतीजे एक्टर वरुण तेज की शादी की खबरें चल रही हैं। वे आज बुधवार (1 नवंबर) को टस्कनी (इटली) में विवाह बंधन में बंध जाएंगे। वरुण एक्ट्रेस लावण्या त्रिपाठी के साथ लंबे समय से रिलेशनशिप में थे। अब दोनों सितारों ने शादी का फैसला किया है।

जून में उन्होंने धूमधाम से सगाई की थी। मंगलवार को उनकी हल्दी सेरेमनी हुई, जिसकी फोटो सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। कपल एक-दूसरे के साथ ट्विन करते हुए नजर आए। सेरेमनी की थीम येलो है, जिसमें सभी ने पीले रंग का आउटफिट पहना हुआ है। वरुण तेज येलो कुर्ता और पायजामा तथा लावण्या ने उन्हें मैच करते हुए येलो चोली और व्हाइट लहंगा पहना हुआ है।
View this post on Instagram
एक फोटो में कपल एक-दूसरे की आंखों में डूबे दिखे। अन्य फोटो में उनके रिश्तेदार गार्डन एरिया में बैठे कैमरा के लिए पोज देते दिखे। इसके अलावा दो और तस्वीरें वरुण की टीम ने शेयर की। जहां वरुण-लावण्या के साथ चिरंजीवी और उनकी पत्नी सुरेखा उन्हें आशीर्वाद दे रहे हैं। कपल 5 नवंबर को हैदराबाद में ग्रैंड रिसेप्शन का आयोजन कर सकते हैं।
नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे |