Top Newsदिल्ली-एनसीआरभारत

बेघर लोगों के लिए रैन बसेरा का इंतजाम, मेडिकल टीम की भी तैनाती

दिल्ली। बढ़ती ठंड से बचने के लिए बेघर लोग रैन बसेरा में रह रहे हैं। वीडियो सराय काले खां शेल्टर होम से है। एक केयर टेकर ने बताया, “यहां पर 20 बेड हैं और सारे भरे हुए हैं। यहां पर सभी सुविधाएं हैं। मेडिकल टीम यहां पर आती हैं और यहां पास ही में मोहल्ला क्लीनिक भी है। यहां पर रह रहे लोगों को कंबल और खाना दिया जाता है।”

दिल्ली की सुबह शुक्रवार को शिमला से भी ज्यादा ठंडी रही। दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, शिमला का न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस रहा। दिल्ली के मौसम पर उच्च हिमालयी क्षेत्र की तरफ से आने वाली बर्फीली हवाओं का साफ असर देखने को मिल रहा है। पिछले दो-तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट आई है।

सफदरजंग मौसम केंद्र में इस सीजन में पहली बार पारा पांच डिग्री सेल्सियस से नीचे आया है। शुक्रवार को यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम दर्ज किया गया। हालांकि, दिनभर धूप निकलने के चलते अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा बना हुआ है। सफदरजंग में अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री ऊपर है। यहां आर्द्रता का स्तर 100 से 33 फीसदी तक रहा।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक