भारतसिक्किम

सेना ने सिक्किम में फंसे 800 से अधिक पर्यटकों को बचाया

गंगटोक। भारतीय सेना ने बुधवार को पूर्वी सिक्किम में ऊंचाई वाले इलाकों में फंसे 800 से अधिक पर्यटकों को बचाया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पर्यटक, जिनमें बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं, बर्फबारी और खराब मौसम के कारण पूर्वी सिक्किम के विभिन्न इलाकों में फंस गए थे।

अधिकारियों ने कहा कि भारतीय सेना की त्रिशक्ति कोर द्वारा बचाव अभियान देर शाम तक जारी रहा और सभी फंसे हुए पर्यटकों को सुरक्षित क्षेत्रों में ले जाया गया और आश्रय, गर्म कपड़े, चिकित्सा सहायता और गर्म भोजन प्रदान किया गया।

उन्होंने बताया कि फंसे हुए पर्यटकों को ठहराने के लिए सैनिकों ने अपनी बैरकें भी खाली कर दीं।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक