Top Newsभारत

एयरपोर्ट पर सेना का विमान क्रैश, कई लोग अस्पताल में भर्ती

नई दिल्ली: मिजोरम में मंगलवार को बड़ी घटना हुई। यहां म्यांमार की सेना का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में पायलट के साथ 14 लोग सवार थे। यह हादसा लेंगपुई एयरपोर्ट के पास हुआ। मिजोरम के डीजीपी ने बताया कि दुर्घटना में घायल हुए छह लोगों को लेंगपुई अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रिपोर्टों में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि यह विमान मिजोरम से अपने सैनिकों को लेने के लिए आया था। उतरते समय यह रनवे से फिसल कर दूर चला गया। रिपोर्टों में एक अधिकारी के हवाले से कहा गया कि विमान छोटे आकार का था और इस पर 14 लोग सवार थे। इनमें से छह लोग घायल हुए जबकि 8 लोगों को नुकसान नहीं पहुचा।

यह हादसा कैसे हुए (Plane Crash), इस बारे में अधिकारी ने ज्यादा ब्योरा नहीं दिया। बता दें कि गत 17 जनवरी को विद्रोहियों के साथ हुए खूनी संघर्ष के बाद म्यांमार सेना के कम से कम 276 सैनिक भागकर मिजोरम चले आए। बताया जाता है कि दक्षिणी चिन राज्य स्थित म्यांमार के सैन्य बेस पर विद्रोहियों का कब्जा हो गया है।

सूत्रों का कहना है कि म्यांमार की सेना सोमवार को अपने 184 सैनिकों को वापस ले गई। वह मंगलवार सुबह बाकी बचे अपने 92 सैनिकों को वापस लेने के लिए आई थी।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक