भारतराज्यहिमाचल प्रदेश

अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर कसा तंज, विकास विरोधी बताया

झंडूता। कांग्रेस जब हारती है, तो कभी जातीय जनगणना, तो कभी क्षेत्रवाद की बात करती है। कांग्रेस सरकार हमेशा ही विकास विरोधी रही है और कभी भी विकास के मुद्दे पर नहीं आई। ये शब्द केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहे। श्री ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस कभी भी देश को आगे बढ़ाने के लिए क्या करना चाहिए, इस पर चर्चा करने को भी तैयार नहीं है। केंद्र सरकार की कल्याणकारी नीतियों के चलते भाजपा को तीन राज्यों में रिकार्ड जीत मिली है। मोदी सरकार ने गरीब जनता को न्याय के साथ ही सुविधाएं भी मुहैया करवाई हैं। करीब साढ़े 13 करोड़ गरीब, गरीबी रेखा से बाहर निकलकर आए हैं। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने झंडूता विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने विकसित भारत संकल्प यात्रा के अलावा संगठन की बैठक में भी शिरकत की। अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार की कारगुजारियां किसी से छिपी नहीं हैं।

केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगवाई में आम जनता को योजनाओं का लाभ पहुंचाया। नरेंद्र मोदी देश के ऐसे पहले प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने सरकार को जनता के द्वार ले जाने का कार्य किया है। अभी हाल ही में छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्य प्रदेश में आयोजित हुए चुनाव के दौरान भाजपा को आम जनता का पूरा समर्थन मिला है, जिसके चलते कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस ने विकास को प्राथमिकता नहीं दी। उन्होंने कहा कि कई बार कई चीजों के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है। केंद्र की मोदी सरकार ने जहां 370 धारा को हटाया। ट्रिप्पल तलाक से निजात दिलाई। अब रिकार्ड समय में अब रामलल्ला की जन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर का भव्य निर्माण किया जा रहा है। इसके अलावा केंद्र सरकार की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगवाई में कल्याणकारी योजनाएं आम जनता तक पहुंची हैं। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन में आपस में ही न्याय नहीं हो पा रहा है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक