भारतराज्यहरियाणा

साथी कर्मियों को सस्पेंड किए जाने से बिजली कर्मचारियों में रोष

बहादुरगढ़। पंचकूला बिजली कार्यालय से चार कर्मचारियों के सस्पेंड किए जाने से प्रदेश भर के बिजली कर्मचारियों में भारी रोष है। बहादुरगढ़ में बिजली कर्मचारियों ने 2 घंटे की हड़ताल की और बिजली कार्यालय के सामने ही प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने पंचकूला ऑफिस से सस्पेंड किए गए चार कर्मचारियों को वापस नौकरी पर रखने की मांग की है। कर्मचारियों का कहना है कि चारों कर्मचारियों को बिना कारण बताएं सस्पेंड किया गया है। जो बेहद गलत है। इतना ही नहीं कर्मचारियों ने लाइन मेंटेनेंस का काम प्राइवेट कंपनी को सौंपे जाने का विरोध किया है। कर्मचारियों का कहना है कि विभाग पूरी तरह से प्राइवेटाइजेशन पर जोर दे रहा है। जबकि विभाग में नए कर्मचारियों की भर्ती करने की आवश्यकता है। उन्होंने सरकार से नए कर्मचारियों की भर्ती करने की मांग की है। ताकि कार्यालय में कर्मचारियों की संख्या बढ़े और उपभोक्ताओं की समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान हो सके। कर्मचारियों ने सरकार को चेतावनी भी दी है कि अगर सरकार ने जल्द ही उनकी मांगों की तरफ ध्यान नहीं दिया, तो वह प्रदेश स्तर पर कोई बड़ा फैसला भी ले सकते हैं।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक