बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने दिल्ली में गृहमंत्री से की मुलाकात

पटना(आईएएनएस)। बिहार भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के नेतृत्व में मंगलवार को दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान बिहार में मुहर्रम के दौरान एक साजिश के तहत भाजपा के कार्यकर्ताओं को विभिन्न मामलों में फंसाने की शिकायत की। सम्राट चौधरी ने बताया कि इस मामले में गृह मंत्री ने त्वरित निर्णय लेते हुए मंत्रालय की एक उच्चस्तरीय टीम भेजने का आदेश दिया है।
सम्राट चौधरी ने कहा कि मुहर्रम के दौरान संवेदनशील इलाकों में सरकार द्वारा सही तरीके से पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति नहीं किए जाने के कारण कई जिलों जैसे कैमूर, दरभंगा, भागलपुर, गोपालगंज, अररिया, औरंगाबाद में तनाव की स्थिति उत्पन्न हुई थी। भाजपा नेता ने कहा कि सरकार के निर्देश पर पुलिस अब इन मामलों में भाजपा कार्यकर्ताओं को फंसा रही है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि सरकार नाकामी छिपाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को निशाना बना रही है। इससे पहले भी रामनवमी पर्व के मौके पर भी सासाराम और बिहार शरीफ में सरकार का रवैया ऐसा ही रहा था। सासाराम में तो शांति बहाली की कोशिश कर रहे भाजपा के पूर्व विधायक को ही फंसाया गया। प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष सम्राट चौधरी के अलावा सांसद गोपाल जी ठाकुर, रामकृपाल यादव और अशोक यादव शामिल रहे।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक